window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वरिष्ठ नेता नवाब कौकब हमीद के निधन पर आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

वरिष्ठ नेता नवाब कौकब हमीद के निधन पर आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी

तहकीकात न्यूज़ डेस्क



पांच बार विधायक व उ0प्र0 सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता नवाब कौकब हमीद के निधन पर आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर ईष्वर से प्रार्थना की गयी कि दुख की इस घडी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करें।



प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि नवाब साहब श्रद्वेय चै0 चरण सिंह जी के सच्चे अनुयायियों में से एक थे। राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि कौकब साहब ने विधान सभा में किसानों की आवाज को बुलंद करते रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि कौकब सरल, मृदुभाषी स्वभाव के थे उन्होंने अपना जीवन किसानों गरीबों के प्रति समर्पित किया।
 
प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर ने कहा कि उनका हृदय विषाल तथा उनका जीवन सादगी भरा था। वह सियासत के कददावर नेता के साथ साथ अपने मजहब से जुडे रहे। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से जो क्षति हुयी है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। 
 
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव षिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल के अतिरिक्त मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, मनोज सिंह चैहान, चन्द्रकांत अवस्थी, रामदीन भारती, सचिन सरोहा, ममता शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।