window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बुलन्दशहर में कोतवाल की हत्या के बाद सपा ने केंडल जला कर दी शहीद को श्रद्धांजलि - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 December 2018

बुलन्दशहर में कोतवाल की हत्या के बाद सपा ने केंडल जला कर दी शहीद को श्रद्धांजलि


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

कानपुर- उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है जिसका जीता जगता उदाहरण सोमवार को  बुलंदशहर में देखने को मिला।  जहां एक इंस्पेक्टर की हत्या खुलेआम ह्त्या कर दी गयी। बुलंदशहर मे हुई इंस्पेक्टर की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने कानपुर के शिक्षक पार्क में केंडल मार्च निकालकर शहीद सुबोध राठौर को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार को जमकर कोसते हुए इस्तीफे की मांग की।
उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में इतनी बड़ी घटना होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में लगे हुए है बुलन्दशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर की हत्या के बाद न ही उनका कोई बयान आया और न ही पीड़ित परिवार के प्रति उनसे कोई बात की जिस तरह से प्रदेश में अपराध सरकार पर हावी होता जा रहा है उससे यह बात साफ हो जाती है कि प्रदेश सरकार का कितना अंकुश है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शिक्षक पार्क में बुलंदशहर में हुई इंस्पेक्टर की हत्या के बाद केंडल जलाकर शहीद सुबोध राठौर को श्रदांजलि दी । 

सपा नगर अध्यक्ष मोइन खान ने सरकार को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि बुलंदशहर में जिस तरह से हिंसक भीड़ बेकाबू हो गयी और थाने में घुसकर घेरते हुए ड्यूटी के दौरान दरोगा की हत्या कर दी गयी। सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है हिंसक भीड़ ने एक इंस्पेक्टर को इतनी बेहरहमी से मार दिया यह प्रदेश सरकार हर फार्मेट में फेल साबित हुई है और देश और प्रदेश में जंगलराज कायम है यह सरकार अपराधों को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। 22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था सभी राज्य सरकारें हिंसक भीड़ जो बेकाबू हो जाती है उस पर अंकुश लगाए हिंसक भीड़ पर काबू पाने में ये सरकार विफल हो गयी हमारी मांग है कि सरकार पीड़ित परिवार को नौकरी देकर 50-50 लाख मुआवजा दे और अपना इस्तीफा दे साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करें।इस दौरान संजय सिंह ,मिंटू यादव ,आशु खान ,वरुण मिश्रा ,रतन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।