window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर किया घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 17 December 2018

फर्रुखाबाद - चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर किया घायल

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 


फर्रुखाबाद के कमालगंज में चाचा ने भतीजे से मारपीट कर चाकुओं से गोदकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया| पुलिस ने घटना में एनसीआर दर्ज कर ली| मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को थाने की गाड़ी में लादकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|


थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी लालन गुप्ता पुत्र हरीलाल गुप्ता ट्रक चालक है| बीती रात अपनी बाइक से जा रहा था| उसी दौरान अशोक नगर निवासी उसके परिवारी चाचा अरविंद गुप्ता पुत्र रामबाबू से उसका विवाद हो गया| जिस पर अरविंद गुप्ता ने अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मिलकर उसे जमकर पीट दिया| 




अरविन्द ने लालन गुप्ता पर चाकुओं से हमला करके उसे गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में केबल एनसीआर आरोपी अरविन्द व उसकी पत्नी मंजू देवी के खिलाफ 323 व 504 में दर्ज की| वही घायल लालन का मेडिकल कराया| घटना से आक्रोशित लालन के परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया| जाम लगाने की सूचना से पुलिस के हाथ पैर फूल गये| थाने के दरोगा दिनेश कुमार उसे लेकर लोहिया अस्पताल लेकर आये| जंहा उसे भर्ती करा दिया गया| डॉ० अभिषेक ने बताया कि लालन का मेडिकल उन्ही ने किया था| उसके सिर पर धारदार हथियार के कई निशान थे| जिसे उन्होंने मेडिकल में दर्शाया है|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।