window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर - अध्यापक को मारने आए बदमाशों को छात्रों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 9 December 2018

सुल्तानपुर - अध्यापक को मारने आए बदमाशों को छात्रों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

रीतू श्रीवास्तव - तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर

 
शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के जंजीरादास शम्भूनाथ सिंह इंटरमीडिएट कालेज नरहरपुर के शिक्षक को मारने आये बदमाशों को कालेज छात्रों ने दौडाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।जंजीरादास शंभूनाथ सिह इंटरमीडिऐट कालेज मे भपटा गांव के आनंद तिवारी अध्यापक है।भोजनावकाश पर कालेज का कक्षा नौ का छात्र अरूण कुमार निवासी मानापुर को दो अन्य बाहरी युवक छुट्टी दिलाने पहुचे थे। 


अध्यापन कार्य कर रहे अध्यापक आनंद तिवारी के पास गये तो वे अभिभावक को लाने पर ही अवकाश मिलने की बात किऐ।जिससे छात्र व अध्यापक मे कुछ तू तू मै मै हुई थी। शाम करीब साढे तीन बजे जब विद्यालय मे अवकाश हुआ तो एक चार पहिया वाहन व बाइक से कुछ शरारती तत्व कालेज के बाहर मोड पर खडे थे जो अध्यापक आनंद तिवारी का इंतजार कर रहे थे।यह देख आनन्द तिवारी कालेज की ओर लौट गए।इसकी सूचना जब छात्रो को हुई तो कालेज के छात्र उक्त चार पहिया वाहन व बाइक को घेरकर मौके से पांच बदमाशो को भी दौडाकर पकड लिया दो तीन बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशो के पास से हाकी डंडा आदि मिले।
ग्रामीणो व विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर बदमाशो को उनके हवाले किया जिन्हें पुलिस पकड़कर थाने लाई।पकड़े गये पांचों बदमाश थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के रहने वाले हैं।इसी बीच आक्रोशित लोगो ने बदमाशो की कार व बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी,कोतवाल देहात के थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि पकड़े गये पखरौली गांव के पांचों लोगों के विरूद् मुकदमा दर्ज।।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।