window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद - यूपी पुलिस को दी जा रही कमांडो ट्रेंनिग - गोपाल गुप्ता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 9 December 2018

फर्रुखाबाद - यूपी पुलिस को दी जा रही कमांडो ट्रेंनिग - गोपाल गुप्ता

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रिक्रूट ट्रेनिंग चल रही है आज डीजी प्रशिक्षण गोपाल गुप्ता उसका निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने यहां पहुंचकर सवसे पहले सभी रिक्रूट की परेड का निरीक्षण किया उसके बाद उनको नेम प्लेट लगाने के तरीके के बारे में बताया साथ ही साथ सिपाही या किसी भी पुलिस कर्मचारी को बर्दी कैसे पहननी चाहिए उसके लिए सुधार करने के आदेश दिए। उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि जनवरी में सभी रिक्रूट पासिंग आउट परेड पूरी करने के साथ सिपाही बन जाएंगे।




जितने भी हमारे साथी पुलिस की ट्रेंनिग कर रहे है उनको कमांडो प्रतिक्षण दिया जा रहा है। जिससे यह लोग जिस जिले में तैनात होंगे वहां हर प्रकार की सुरक्षा में सक्षम होंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों को हर हालत में निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है पुलिस इतनी हाईटेक हो जायेगी की उसको घटनाओ के खुलासे करने में समय नही लगेगा।


फौज की तरह मजबूत होगी पुलिस-उत्तर प्रदेश पुलिस में अब जो भी नई भर्तियां हो रही है उन सभी को फौज की तरह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जैसे कि कांटों के अंदर से कैसे निकला जायेगा यदि सर्च ऑपरेशन के दौरान कही भी तालाब या नदी पड़ती है तो उसके अंदर से हथियारों सहित कैसे पार किया जा सकता है।बंकर बनाने के साथ उस पर किसी प्रकार की बारूद का असर न हो सके उसके लिए खास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।हर सिपाही हर मौसम में कामयाब दिखाई देगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।