window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - सड़क निर्माण में लाखों का घोटाला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 December 2018

उन्नाव - सड़क निर्माण में लाखों का घोटाला

रिपोर्ट -  विशाल सिंह 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मानको की धज्जियां उड़ाकर ठेकेदार सड़क निर्माण का कार्य करने में जुटे हुए है,और इस निर्माण में मनमाने तरीके से काम कर चूना लगाने का काम करने में लगे हुए है और इस खेल को रोकने में योगी सरकार के नुमाइंदे भी लाचार नजर आ रहे है


सरकार के नुमाइंदो के सय पर ही घटिया रोड का निर्माण किया जा रहा है ऐसा ही कुछ मामला उन्नाव जनपद के है जहां मानको की धज्जियां उड़ाकर ठेकेदार ने आरसीसी सड़क बिना तोड़े उस पर बालू डालकर सड़क का निर्माण कर दिया ,आपको बता दे कि 7 लाख की बनाई गई है इंटरलाकिंग सड़क और उसी सड़क का लोकार्पण विधायक ब्रजेश रावत ने भी कर दिया है।लोकार्पण के बाद आरटीआई कार्यकर्ता और सभासदो ने इस सड़क निर्माण की जांच करवाकर कार्यवाह की मांग की है वही इस मामले पर ईओ ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण नही है इंटरलॉकिंग,नियमो का उलंघन कर बनाया गया है ,इसलिए जेई को नोटिस जारी करने जा रहा हूँ व ठेकेदार को भी नोटिस जारी करने जा रहा हूँ ।


आपको बता दे पूरा मामला है उन्नाव जनपद के हसनगंज कस्बा न्योतनी के आदर्श नगर में 7 लाख रुपये कीमत से इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण किया है,जो आंखों में धूल झोकने का काम किया गया है,बिना आरसीसी सड़क तोड़े ठेकेदार ने उस पर बालू डालकर टाइल्स बिछा दी और खास बात इस मानक विहीन इंटरलाकिंग का लोकापर्ण विधायक ब्रजेश रावत ने भी कर दिया है लोकार्पण के बाद आरटीआई कार्य करता इमरान और सभासदो ने ईओ से कहा कि ठेकेदार मानक विहीन निर्माण किया है बिना आरसीसी तोड़े उस पर बालू डालकर टाइल्स बिछा दी है जबकि रोड तोड़कर गिट्टी,बालू,डस्ट मिलाकर सड़क निर्माण करना चाहिए,साथ ही इस निर्माण को लेकर ईओ से जांचकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है ।वही इस मामले पर ईओ ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण नही है ।इंटरलॉकिंग,नियमो का उलंघन कर बनाया गया है ,इसलिए जेई को नोटिस जारी करने जा रहा हूँ व ठेकेदार को भी नोटिस जारी करने जा रहा हूँ ।

हरिगेन्द्र (ईओ नगर पंचायत न्योतनी)



वहाँ पर पाया गया कि गुणवत्ता पूर्ण नही है इंटरलॉकिंग ,उबड़ खाबड़,कही धंस गई है तो कही टूट गई है और नियमो का उलंघन करके बनाया गया है तो मैं इसकी जांच करवाऊंगा और जेई को नोटिस जारी करने जा रहा हूँ और संबंधित ठेकेदार को भी नोटिस जारी करने जा रहा हूँ ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।