लखनऊ UP - चीफ रिपोर्टर चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संविधान बचाओं संकल्प सप्ताह के
रूप में मनाया गया अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय
महासचिव शिवकरन सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रदेश मुख्यालय से
कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर हजरतगंज स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा
पर भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की। तत्पष्चात प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संविधान संवैधानिक मूल्यों की रक्षा,
प्रगतिवादी स्वरूप को अक्षुण बनाये रखने, समाज में वैज्ञानिक सोच को बढावा
देने, संविधान को पंथ निरपेक्ष स्वरूप को बचाये रखने व देश की
बहुसंस्कृतिवादी परम्परा को आगे बढाते हुये सामाजिक समरसता व भाईचारे को
बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि मौजूदा दौर में नकारात्मक राजनीति
से देश भयभीत है जिन लोगो के हाथों में सत्ता है वह अंग्रेजो की तरह समाज
को बांटकर राज करना चाहते हैं। राष्ट्रीय लोकदल इन चुनौतियों से डरने वाला
नहीं है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की आत्मा,
समरसता, पंथ निरपेक्षता पर आधारित है उसके समक्ष जो चुनौतियां कुछ ताकते
प्रस्तुत कर रही हैं उनसे संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि देश संवधिान में असीम आस्था और
विष्वास रखता है संविधान की सबसे बडी खूबी उसकी पंथ निरपेक्ष स्वरूप एवं
लोकतांत्रिक व्यवस्था में है इसलिए लोकतंत्र संविधान व स्वतंत्रता संग्राम
के मूल्यों की रक्षा के लिए रालोद ने लोगों की आवाज बुलंद करने की ठानी
है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक, अशफाक अली खान, पूर्व राज्यमंत्री मनवीर सिंह चिकारा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष शत्रोहन लाल रावत, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, अष्विनी प्रताप सिंह, रामदीन भारती, बृजेन्द्र सिंह वर्मा, रामगोपाल सिंह चंदेल, शैलेन्द्र शर्मा, हरपाल यादव, विजय अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।