window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); प्रियंका की लोकप्रियता से घबराकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगे हैं -बी0वी0 श्रीनिवास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 27 January 2019

प्रियंका की लोकप्रियता से घबराकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगे हैं -बी0वी0 श्रीनिवास

चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी0वी0 श्रीनिवास के नेतृत्व में कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक शुरू हुई युवा क्रान्ति यात्रा आज 22000 कि.मी. यात्रा करते हुए 25राज्यों से होते हुए आज बाराबंकी पहुंची और प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क के अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपांकर सिंह, अखिलेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिषेक पटेल, विनीत वर्धन, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
इसके उपरान्त यात्रा लखनऊ पहुंची जहां बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में संग्रामपुर में शीतलपुरवा में चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणेां से कांग्रेस की नीतियों, रीतियों और वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गयी। भारी संख्या में उमड़े चैपाल में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने सामाजिक माहौल बिगाड़ने का काम किया है समाज का हर वर्ग त्रस्त है विशेषकर किसान और नौजवान पूरी तरह हताश और निराश है। ग्रामीणेां ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए मनरेगा योजना की भूरि-भूरि प्रसंशा की। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि इसके उपरान्त यात्रा का चिनहट में सुश्री वन्दना सिंह, शरद शुक्ला, मनोज तिवारी, सुरजीत सिंह बरनाला आदि के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष  दीपांकर सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि उ0प्र0 मध्य जोन भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों और झूठ के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।  
 
तदुपरान्त यात्रा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची, जहां केशवचन्द यादव एवं बी0वी0 श्रीनिवास ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उ0प्र0 का प्रभारी बनाये जाने से भाजपा पूरी तरह बौखला गयी है। उनके नेता प्रियंका की लोकप्रियता से घबराकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उ0प्र0 का प्रभारी बनाये जाने पर कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में मोदी और आदित्यनाथ सरकार का झूठ बेनकाब होगा। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा करके, सबके खाते में 15 लाख रूपये देने का वादा करके, एक के बदले दस सिर लाने का वादा करके, किसानों को लागत का दुगुना लाभ देने का वादा करके इसे जुमला करार दिया और देश की जनता के साथ धोखा किया है। इतना ही नहीं जीएसटी और नोटबन्दी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है छोटे व्यापारी बर्बाद हो गये। बेरोजगारी इस कदर बढ़ गयी है कि युवा हताश और निराश हो गया है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।