window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- आत्मानंद गिरि मौनी महाराज के आश्रम में देर रात आग लगी भीषण आग से 16 झोपड़ियां हो गई राख - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 6 January 2019

फर्रुखाबाद- आत्मानंद गिरि मौनी महाराज के आश्रम में देर रात आग लगी भीषण आग से 16 झोपड़ियां हो गई राख

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

थाना शमशाबाद क्षेत्र के ढाई घाट रोड पर गंगा नदी के पास बना है श्री आत्मानंद गिरि मौनी महाराज के आश्रम में देर रात आग लगी भीषण आग से 16 झोपड़ियां हो गई राख। बीते दिन कुछ लोग बाहर से आये श्रद्धालु सो रहे थे 




सभी भक्तों के लिए अलग अलग झोपड़ी में ठहरने का आश्रम की तरफ से इंतजाम किया गया था।उनमें से एक 7 वर्षीय बालिका सपना शौच क्रिया करने उठी तो उसने देखा आग जल रही है वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसकी चीख-पुकार सुनकर सभी मंडिईयों में सो रहे साधु संत जाग गए और आनन-फानन में आश्रम में लगे जनरेटर से समरसेबल द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया जब तक आग बुझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे आश्रम की 16 झोपड़ियों को राख में बदल दिया

 




आश्रम में बने श्री हनुमान मंदिर में रखी पूजा की सामग्री और चढ़ावा दान पात्र में रखे हजारों रुपए की नगदी के साथ हनुमान जी की मूर्ति और शिवलिंग अन्य सामान आग की  भेंट चढ़ गया आश्रम में कई साधु-संत रहते थे जिसका अलग अलग नुकसान हुआ है सभी का नुकसान लगभग तीन लाख से अधिक हुआ है





घटना की जानकारी मिलने के बाद नुकसान का आंकलन घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार और  लेखपाल शिवमंगल सिंह ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।इस क्षेत्र में आग लगती है तो फायर सर्विस की तरफ से कोई भी इंतजाम नही है।गंगा घाट के आस पास ज्यादातर फूस की ही झोपड़ियां बनाकर रहते है।जिनको आये दिन आग का खतरा बना रहता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।