window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 23 जनवरी से शुरू होगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वन-डे और टी20 सीरीज.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 21 January 2019

23 जनवरी से शुरू होगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वन-डे और टी20 सीरीज....




टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इस दौरे पर पांच वन-डे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 1-1 से बराबर की। फिर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 और तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी शानदार लय बरकरार रखना चाहेगी। इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

 टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वन-डे और टी20 सीरीज
 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।