window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत, पांच वनडे की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 28 January 2019

टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत, पांच वनडे की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ..



न्‍यूजीलैंड दौरे में भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है. विराट कोहली की टीम ने आज यहां तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान न्‍यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया और पांच वनडे की सीरीज में 3-0 कीअजेय बढ़त हासिल कर ली. सीरीज में अब तक हुए तीनों मैचों में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल की है और वनडे में तीसरे नंबर की रैंकिंग वाली न्‍यूजीलैंड टीम उसके आगे समर्पण करती नजर आई है. सोमवार के मैच में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड टीम को 243 रन पर ढेर कर दिया और फिर जीत के लिए जरूरी 244 रन का लक्ष्‍य 43 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.अंबाती रायुडू 40 और दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 62 और विराट कोहली ने 60 रन बनाए. इससे पहले न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने आज टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया, लेकिन मार्टिन गप्टिल-कॉलिन मुनरो की ओपनिंग जोड़ी फिर ठोस शुरुआत देने में नाकाम रही. टेलर और टॉम लैथम ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर पारी को संवारने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही न्‍यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 49 ओवर में 243 रन पर ढेर हो गई थी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।