window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); हमीरपुर - रिश्वत मांगने का दरोगा का ऑडियो वाइरल ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 28 January 2019

हमीरपुर - रिश्वत मांगने का दरोगा का ऑडियो वाइरल ...


रिपोर्ट - तुफ़ैल ताहा

यूपी के हमीरपुर जिले में यूपी की मित्र पुलिस का एक ऑडियो वाइरल हो रहा है ,जिसमे एक दरोगा ओवर लोडिंग में बंद ट्रक के मुकदमे में मालिक का नाम हटाने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग बिचौलियों से कर रहा है और पैसे न देने पर ट्रक मालिक को संगीन धाराओं में फसाने की धमकी दे रहा है ,इस ऑडियो के वाइरल होने के बाद अपनी किरकिरी से बचने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करवा दी है ,लेकीन सवाल यह उठता है 




क्या इस तरह के पुलिस कर्मियों में पर कठोर कार्यवाही क्यो नही होती है जो लोगो के बीच पुलिसिंग को बदनाम कर रहे है !अब आप पहले वो वाइरल ऑडियो सुने जिसमे दरोगा गोपाल अवस्थी बिचौलिया सफीक से बात कर रहा है जिसमें वो दरोगा से कह रहा है कि मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा समीम साहब ने 7 हजार रुपये ले लिए थे ,लेकिन अब सीओ इस्पेक्टर सहित 30 हजार रुपये का खर्चा है ,इससे कम नही हो सकता है और उसने यह भी कहा कि अगर सीओ साहब को पैसे नही तो वो मेरे खिलाफ लिख देंगे और मेरी पी हो जाएगी जिसके बाद मुझे डीआईजी के यहां 50 हजार रुपये लेकर चक्कर लगाने पड़ेंगे, बीच बीच मे गंदे शब्दो का इस्तेमाल कर वो ट्रक मालिक को डरा धमका कर पूरा दबाब बनाने की कोशिश कर रहा है जिससे उसे पूरा 30 हजार रुपये मिल जाये !

            जावेद (पीड़ित ट्रक मालिक )
    
मामला हमीरपुर जिले के ललपुरा थाने का है जहां लगभग दो महीने पहले लखनऊ निवासी जावेद का ट्रक ओवर लोडिंग के चलते पकड़ लिया गया था ,इस ट्रक पर आरटीओ ,खनन विभाग और सेल्स टैक्स विभाग ने कारवाही कर अपना जुर्माना लगा दिया था और ट्रक मालिक पर ललपुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था ,जिसके बाद उस ट्रक मालिक से अवैध वशूली का खेल शुरू हुया ,उस समय विवेचना कर रहे दरोगा सलीम ने 7 हजार रुपये लेकर ट्रक मालिक का नाम मुकदमे से हटाने का वादा किया लेकीन उनका ट्रांसफर हो गया और विवेचना गोपाल अवस्थी दरोगा के हाथ आ गयी फिर जो हो रहा है



           हेमराज मीणा (एसपी ,हमीरपुर)

पुलिस के आलाधिकारियों ने इस पर कार्यवाही करते हुए दरोगा गोपाल अवस्थी को निलंबित कर दिया है और इस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक से शुरू करवा दी है !

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।