window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर - पुरानी पेंशन बहाली हेतु अग्रिम आंदोलन की घोषणा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 4 January 2019

गोरखपुर - पुरानी पेंशन बहाली हेतु अग्रिम आंदोलन की घोषणा

ब्यूरो गोरखपुर -कृपा शंकर चौधरी
आज दिनांक 04 जनवरी 2019 को कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु अग्रिम आंदोलन की घोषणा की। आंदोलन का कार्यक्रम निम्नवत है उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने बताया कि सरकार द्वारा मांग पर ध्यान न देने से कर्मचारी-शिक्षक - अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच आंदोलन करने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन की रुपरेखा निम्नवत है।


जनपदों में धरना प्रदर्शन: 21जनवरी2019
जनपदों में मशाल जुलूस: 28 जनवरी 2019
प्रदेश स्तरीय महा हड़ताल 6 फरवरी 2019 से 12 फरवरी 2019 तक भक्त राज राम त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का घोषणा बहाली मंच के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा एवं संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने डिप्लोमा इंजीनियर्स के संघ भवन लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में की है और प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह,कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय,उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी, पी. सी . एस. एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।