window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - नव वर्ष के पहले दिन बाबा आनंदेश्वर के दरबार मे दर्शन कर मांगी सुख समृद्धि - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 1 January 2019

कानपुर - नव वर्ष के पहले दिन बाबा आनंदेश्वर के दरबार मे दर्शन कर मांगी सुख समृद्धि

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 

2019 नव वर्ष का आगाज़ हो गया है हर कोई नव वर्ष की एक दूसरे को बधाई देने में जुटा हुआ है वहीं नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत  शहरवासियों ने शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर की। तड़के सुबह 5 बजे से ही परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मन्दिर में दर्शन करने के लिए हज़ारो की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी जहां उन्होंने अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

 
 
 
बाबा के दर्शन पाकर हुआ धन्य जीवन

2019 में प्रवेश कर चुके है नव वर्ष को लेकर जगह जगह सेलिब्रेशन का दौर चल रहा है वही नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत शहरवासियों ने मन्दिरो में दर्शन कर की आज सुबह से ही शहर के तमाम मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। आनंदेश्वर दरबार मे दर्शन को लेकर भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा प्रशासन ने मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था और चप्पे चप्पे पर निगाह जमाये हुए है 
 
 
महिलाओ और पुरुषों के लिए अलग अलग लाइन की बेरिकेटिंग कर उन्हें दर्शन के लिए बाबा के दर्शन कर रहे है हर तरफ सावन और शिवरात्रि जैसा माहौल समाया हुआ है हर हर महादेव के जयकारों के साथ भक्त बाबा के दर्शन पा रहे है। पुजारी अजय पुजारी ने बताया कि सुबह मंगला आरती के बाद पट 5 बजे भक्तो के लिए खोल दिये गए जहां सुबह से ही हज़ारो की तादाद में अपने परिवार के साथ नव वर्ष के पहले दिन पहुंचे हुए है नव वर्ष के पहले दिन भक्त दर्शन करने से बाबा से सुख समृद्धि की कामना करते है और बाबा भी सच्चे मन से आये हुए भक्तो की मुरादे पूरी करते है। 
 
दर्शन करने आये श्रद्धालु ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन बाबा के दर्शन मिल गए बाबा से हम सभी ने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।