window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 21 January 2019

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी ....





डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन वृद्धि हुई है तो वहीं डीजल के दाम में लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 19 पैसे महंगा हो गया. वहीं डीजल की कीमत में 26 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्‍ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल के भाव में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जबकि कोलकाता में 18 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं तेल कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 26 पैसे बढ़ा दिए हैं तो वहीं मुंबई में 28 पैसे और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिली है. 

दिल्ली में पेट्रोल 71 रुपये के दाम को पार कर गया है. देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 71.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.23 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई और चेन्नई में क्रमश:  76.77 रुपये और 73.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें नई वृद्धि के बाद क्रमश: 65.71 रुपये, 67.49 रुपये, 68.81 रुपये और 69.41 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.डीजल की कीमतों में लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले आखिरी बार 9 जनवरी को दिल्‍ली में डीजल के दाम 62.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे थे. इस लिहाज से 12 दिन में डीजल 3.47 रुपये महंगा हुआ है. आखिरी बार डीजल की कीमतों में 6 जनवरी  2019 को 8 पैसे की कटौती हुई थी.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।