window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - अपराध में लिप्त शातीर इनामिया बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 7 January 2019

कानपुर - अपराध में लिप्त शातीर इनामिया बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

 ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
 
कानपुर हत्या,लूट, डकैती व चोरी के अपराध में लिप्त शातीर इनामिया बदमाश को सजेती पुलिस ने धर दबोचा है शातिर बदमाश कई वारदातों को दे चुका था अंजाम और पिछले काफी समय से फरार चल रहा था

 
आपको बता दें कि अपराधियो पर नकेल कसने के लिए कानपुर पुलिस पहले से ही अपराधियों की नाक में दम कर रही है इसी क्रम में सजेती पुलिस ने भी लूट डकैती, व चोरी के मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश सुरेश निवासी सजेती को रविवार को घेराबंदी के वक्त उस वक्त दबोचा जब वह किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि अभियुक्त सुरेश ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 दिसम्बर 2018 को गांव के ही धर्मेंद्र का अपहरण कर उसे तालाब में दफना कर मार दिया था ऐसे तमाम मुकदमों में यह शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर था जिस पर पुलिस ने इस पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था पुलिस ने इसके पास से तमंचा व 2 कारतूस बरामद किए है और इस पर कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।