window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); फर्रुखाबाद- जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया अचानक निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 7 January 2019

फर्रुखाबाद- जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया अचानक निरीक्षण

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

जिले की सदर नगर पालिका में आज जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अचानक निरीक्षण किया।जिसके चलते उन्हें नगर पालिका की गोदाम में काफी खामियां मिली ।पालिका के बर्क शाप के सामने वर्षो पुराने टैक्टर,डीसीएम,कूड़ादान,जेसीबी खराब खड़ी है।वही बहुत से ऐसे कूड़ेदान है जिनका कभी पालिका क्षेत्र में इस्तेमाल भी नही किया गया रखे रखे वह कबाड़ में तब्दील हो गए है।





यदि उनका समय रहते नीलामी हो जाती है तो नगर पालिका को लाखों रुपये की आमदनी होसकती है।बहुत से कबाड़ का रिकार्ड नगर पालिका के किसी भी कर्मचारी के पास नही होगा बहुत समान तो स्थानीय लोगो ने चोरी भी कर लिया होगा।डीएम ने कबाड़ हो देखकर स्टोर इंचार्ज की क्लास लगा दी वही नगर पालिका ईओ के साथ आरटीओ को वाहनों की कीमत का आंकलन करके तीन दिन के अंदर नीलाम कराने के आदेश दिए है वही उन्होंने कहा कि कबाड़े की नीलामी से जो भी धन एकत्र होगा उस पैसे से नगर पालिका की जो भी जमीन है कार्यालय के पास उसकी बाउंड्री कराई जायेगी।उससे पहले जिन लोगो ने कार्यालय की जमीन पर कब्जा कर रखा है उनको हटाया जायेगा।उन्होंने कहा कि नगर पालिका में अभी तक जो कार्य किये जाते थे वह पूरी जिम्मेदारी से करने होंगे यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।