window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती - हाईकोर्ट का भी आदेश नहीं मानते योगी सरकार के ठेकेदार व अधिकारी - चन्द्रमणि पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 5 January 2019

बस्ती - हाईकोर्ट का भी आदेश नहीं मानते योगी सरकार के ठेकेदार व अधिकारी - चन्द्रमणि पाण्डेय

जिला संवाददाता बस्ती


आज रालोद प्रदेशसचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने महामहिम राज्यपाल, राष्ट्रपति, व रजिस्टार को सम्बोधित ग्यापन तहसीलदार हर्रैया को सौंपते हुए मा.उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के क्रम में कशैला निवासी विश्वम्भर नाथ,ओमप्रकाश, रामकुबेर शुक्ला के खाता संख्या 49,व 92 के गाटा संख्या 258,284,264,214 में लोकनिर्माण विभाग व पर्यटन विभाग के निर्माण कार्य को रोकने व दोषियों को दण्डित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि योगी सरकार में अधिकारी व ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं


उनकी नजर में उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश महज कागज का टुकडा बनकर रह गया है एक तरफ करोडों राम भक्तों की आस्था को दरकिनार कर मा.न्यायालय का हवाला देकर प्रभू श्रीराम का मंदिर निर्माण रूका है तो वहीं बस्ती जनपद के हर्रैया विधानसभा के कशैला में मा.उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश को दरकिनार कर निर्माण.नहीं रोक रहा है




जबकि ग्रामीण आनलाइन आफलाइन प्रार्थना पत्र दे खर न्याय मांग रहे है पर जिलाधिकारी सहित किसी ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया ऐसे में उन्होने निर्माण रोकने अथवा हाइवे के सापेक्ष मुवावजे की मांग कर न्याय न मिलने की दशा में मंगलवार से पीडितों संग भूखहडताल की चेतावनी दिया है इस मौके पर पीडित पक्ष के अलावां दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।