window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भाजपा अभियानों से जन-जन तक पहुंचेगी- सुनील बंसल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 9 February 2019

भाजपा अभियानों से जन-जन तक पहुंचेगी- सुनील बंसल



 लखनऊ -महेंद्र मिश्रा 
 
भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रमुखों की बैठक में भारत के मन की बात, पहला वोट मोदी को और मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियानों की सफलता के लिए आवश्यक जानकारियां दी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक अभियान को भौतिक स्तर पर प्रभावी बनाने का काम करना है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिला, क्षेत्र व प्रदेश के प्रचार प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी अभियानों के जमीनी स्तर पर सफलता का माइक्रों मैनेजमेंट बताते हुए कहा कि सभी लोकसभाओं में भारत के मन की बात जानने के लिए वीडियों रथ पहुंच चुके है तथा उनमें सुझाव पेटिकाए भी है। हमारी जिम्मेदारी है कि वीडियो रथ एक-एक गांव तक हर एक बूथ तक पहुंचे, जिससे भारत के नवनिर्माण के लिए जन-जन के मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  तक पहुंच सके। 

वीडियों वैंन से मोदी  के विचार जनता तक और सुझाव पार्टियों  से जनता के विचार मोदी तक पहुंचने  का यह बड़ा अभियान है जिसकी सफलता जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कर्मठता पर ही निर्भर है। बंसल  ने कहा कि भाजपा नव मतदाताओं को न्यू एज पाॅवर मानती है, जिसको ध्यान में रखकर भाजपा ने पहला वोट मोदी को अभियान प्रारम्भ किया हैं। 

पहला वोट मोदी को अभियान के तहत भी वाहन लोकसभाओं में पहुंच चुके है, जिनसे पार्टी युवाओं से संवाद करेगी। किसी भी युवा के लिए जीवन में पहली बार मतदान करना कौतुहल से भरा होता है, हम उसे अविस्मरणीय बनाने का काम करेगें और युवाओं को पार्टी से जोड़गी।

बंसल ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के विषय में कहा कि 10 दिन का यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। फरवरी को मण्डल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी अपने आवास पर भाजपा का झण्डा लहराएगें और अपने घर की दीवार पर मेरा परिवार-भाजपा परिवार लिखा स्टीकर चिपकाएगें और फोटो खींचकर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हुए रुडमतंच्ंतपअंतठींरंचंच्ंतपअंत कैम्पैन चलाएगें। इसके साथ ही 8875527999 नम्बर पर सभी से मिस्ड काॅल कराने का काम भी करना है। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी व अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।