window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर - पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा निकाला गया शैक्षिक भ्रमण... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 20 February 2019

गोरखपुर - पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा निकाला गया शैक्षिक भ्रमण...

रिपोर्ट - कृपा शंकर

खोराबार स्थित रामपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के द्वारा बच्चों के मानसिक विकास को ध्यान रखते हुए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण में बच्चों को गोरखपुर के कई जगहों से अवगत कराया गया।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा पर जोर एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा के प्रयास को साकार करने के क्रम में खोराबार क्षेत्र स्थित रामपुर डांडी ग्रामसभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों द्वारा शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम किया गया। विद्यालय के अध्यापक सुभाष चन्द्र ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होती है इसके अलावा बच्चे कई जगह जाकर उन स्थानों के भौगोलिक, समाजिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। 
 
 
 सुभाष चंद्र ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को गोरखपुर के तारामंडल का भ्रमण कराया गया और तारामंडल के कार्यक्रम को भी दिखाया गया जिससे विद्यार्थियों ने दिन रात होने एवं चन्द्र ग्रहण,सुर्य ग्रहण के कारण के अलावा ग्रहों एवं आकाश गंगा के बारे में जानकारी प्राप्त किया।इसके अलावा बच्चों को रेलवे म्यूजियम और गोरखनाथ मंदिर घुमाया गया और इनके संबंध में जानकारी दी गई।इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज गुप्ता के साथ नीलिमा साही , ज्योति शर्मा, सीमा मौर्या , सुभाष चन्द्र मौजूद थे और उनके द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।