window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुलतानपुर-हसील सदर में अवशेष पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत हेतु शिविर का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 February 2019

सुलतानपुर-हसील सदर में अवशेष पात्र लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत हेतु शिविर का आयोजन





जिला सूचना  -सुलतानपुर
 
वर्तमान केंन्द्र एवं प्रदेश की सरकार गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु कटिबद्ध- सूर्यभान सिंह।

  सुलतानपुर 03 फरवरी, उ0प्र0, शासन के निर्देश के क्रम में सभी पात्र व्यक्तियों को सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए जिलाधिकारी विवेक के आदेशानुसार सदर तहसील में रविवार को एक विशाल पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के 758, निराश्रित महिला पेंशन के 363, दिव्यांगजन पेंशन के 97 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके फार्म भरवाये गये। शिविर में 35 पात्र लाभार्थियों के पेंशन स्वीकृत किये गये।
        

इस शिविर में विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंन्द्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अन्तिम व्यक्ति को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभावन्वित करने के उद्देश्य से आज तहसील सदर में शिविर लगाकर अवशेष वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन आदि का फार्म भरवाया जा रहा है तथा राजस्व विभाग की योजनाओं का लाभ भी यहीं पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित कार्य कर रही है और गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने शिविर में आये आम जनों का आवाहन करते हुए कहा कि इस शिविर का लाभ अपना स्वयं उठाएं तथा अपने पड़ोसी को भी सूचित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु सहयोग करें।


शिविर को तहसीदार सदर पीयूष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय आदि ने अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था के 758, निराश्रित महिला पेंशन के 363 एवं दिव्यांगजन पेंशन के 97 फार्म प्राप्त हुए जिनके सापेक्ष 35 पात्र लाभार्थियों का पेंशन में ही स्वीकृत किया गया। शेष प्रार्थना पत्र जिनमें अभिलेखों की कमियां पायी गयी हैं वह  दो दिन में पूर्ण कराकर शतप्रतिशत पेंशन स्वीकृत करा दी जायेगी। शिविर का संचालन ए0डी0ओ0 दूबेपुर मशरूद्ध सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर ए0डी0ओ0 आरजू नैयर सिद्दीकी, श्यामेन्द्र ओझा ए0डी0ओ0 कुड़वार, राम नारायन पाण्डेय ए0डी0ओ0 कूरेभार सहित शिविर में आये विभिन्न विभागों के कार्मिक तथा भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।