window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - जीआरपी पुलिस ने लूट पाट करने वाले गैंग का किया खुलासा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 February 2019

कानपुर - जीआरपी पुलिस ने लूट पाट करने वाले गैंग का किया खुलासा

ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
 
 
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाई करते हुए ट्रेनों में लूटपाट करने वाले हरियाणा बेस्ड सांसी गैंग के  5 शातिर चोरों को लूट की योजना बनाते समय लखनऊ ट्रैक पर  गिरफ्तार किया है साथ ही उनके पास से यात्रियों से लूटे हुए 30 लाख रुपये के जेवरात बरामद करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है.
 
 
सीओ जीआरपी राजेश कुमार द्रिवेदी  ने बताया कि यह सांसी गिरोह हरियाणा बेस्ड है जो ट्रेनों के ऐसी कोच में चढ़कर यात्रियो को बहला फुसलाकर उनसे बात करते थे और शातिराना अंदाज़ में  पेचकस से अटैची खोलकर रखी हुई कीमती ज्वेलरी निकाल लेते थे और फिर उसे बन्द कर दिया करते थे खास तौर पर यह गिरोह उन यात्रियो को टारगेट करते थे जो ज्यादा अपने सामानों की सुरक्षा में बार बार देखते रहते हो टीमो ने घेराबंदी करते हुए इन 5 शातिरों को दबोच लिया है इनके पास से लगभग 30 लाख के जेवरात बरामद किये गए है फिलहाल इन पर विधिक कार्यवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्यवाई की जा रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।