window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); भाजपा ने चुनाव आयोग से संपर्क के लिए 7 सदस्यीय दल घोषित किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

भाजपा ने चुनाव आयोग से संपर्क के लिए 7 सदस्यीय दल घोषित किया




 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में पार्टी का पक्ष रखने हेतु सात सदस्यीय  टीम  का गठन किया है। लोकसभा चुनाव में टीम के सदस्य चुनाव आयोग में आवश्यकतानुसार समय-समय पर पार्टी का पक्ष रखने हेतु अधिकृत होगें। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, चुनाव आयोग संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश अवस्थी, सहसंयोजक नितिन माथुर व प्रखर मिश्रा को चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी  सौंपी। भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में चुनाव आयोग संपर्क संयोजक तथा लोकसभा विधिक कार्यप्रमुखों को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका प्रशिक्षण प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई कार्यशाला दो दिन पूर्व ही सम्पन्न हुआ है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।