window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - लोकसभा में रोकने का काला धन आयकर विभाग ने किये यह प्रबंध, टोल फ्री नंबरवाला कंट्रोल रूम संग व्हाट्सएप जारी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

वाराणसी - लोकसभा में रोकने का काला धन आयकर विभाग ने किये यह प्रबंध, टोल फ्री नंबरवाला कंट्रोल रूम संग व्हाट्सएप जारी


कैलाश सिंह विकास ब्यूरो

चुनाव में राजनैतिक एक-दूसरे पर धन बांटने सरीखे दूसरे आरोप लगाते रहते हैं। इस बार चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने कुछ अलग प्रबंध किये हैं। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए आयकर विभाग द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसका टोल फ्री नंबर 18001806555 व 18001806554 तथा व्हाट्सएप नंबर 08005445129 हैं। डीएम ने बताया कि निर्वाचन को प्रभावित करने के उद्देश्य के लिए प्रयुक्त नकदी एवं काले धन संबंधी शिकायत नंबरों पर कभी भी किसी भी समय किया जा सकता है।


मदों और व्यय के निर्धारण की बैठक मंगल को

इसी तरह सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय के मदों एवं उनकी दरों के निर्धारण के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे से विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गयी है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी/ प्रभारी अधिकारी(व्यय लेखा) शिवराम ने बताया कि बैठक में समस्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।