window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी सपा और बसपा गठबंधन से इतना भयभीत.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 6 April 2019

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी सपा और बसपा गठबंधन से इतना भयभीत..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी राष्ट्रीय लोकदल, सपा और बसपा गठबंधन से इतना भयभीत है कि उल जलूल बयानबाजी पर उतर आयें हैं और प्रधानमंत्री जी निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग करके अपने पद की गरिमा के विपरीत आचरण कर रहे हैं। आज भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रालोद प्रमुख  चौ0 अजित सिंह और उपाध्यक्ष श्री जयंत  चौधरी पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री दुबे ने कहा कि 2014 में पूरे पष्चिमी उ0प्र0 को दंगों की आग में झोंकने वाले तथा साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने वाली भाजपा दूसरों पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह आभास हो चुका है कि इस चुनाव में उनके सम्प्रदायवाद के बाण की क्षमता कुंद हो चुकी है और उनकी जातिवादी रणनीति की समाज ने हवा निकाल दी है और देष का किसान और नौजवान पिछले 5 वर्षो में भाजपा के जुमले और प्रलोभन सुनते सुनते ऊब गया है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार में किसान नौजवान, अल्पसंख्यक महिला सभी पीडित हैं।
 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का कोई मुददा चलने वाला नहीं है। पष्चिमी उ0प्र0 में पहले और दूसरे चरण में होने वाले चुनाव मेेें मुददा किसान और नौजवान ही रहेगा। यहां की जनता गन्ना और आलू की समस्याओं पर अपने साथ हुये छल को भूली नहीं है। स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशे  लागू न होना और 16 हजार करोड से भी ज्यादा गन्ना मूल्य बकाया होना, गन्ने का समर्थन मूल्य लागत का डेढ गुना न करना इन सभी मुददों को लेकर जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।