window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी-मदरसे की छात्रा से मुदर्रिस शफीक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 April 2019

वाराणसी-मदरसे की छात्रा से मुदर्रिस शफीक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास  

लल्लापुरा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती की तहरीर पर बुधवार को एक मदरसे के मुदर्रिस मौलाना शफीक के खिलाफ सिगरा थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

युवती के अनुसार उसने 2015 में आलिम की पढ़ाई के लिए मदरसे में दाखिला लिया था। मदरसे में पढ़ाने वाले पितरकुंडा निवासी मौलाना शफीक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वो युवती को धमकाने लगा कि अगर उसने किसी को तो वो उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। युवती ने प्रकरण की शिकायत मौलाना शफीक के दो परिचितों से की। इस पर दोनों ने युवती का निकाह बगैर कबूल कराए मौलाना शफीक से करा दिया। कुछ दिन बाद युवती को पता लगा कि दो बेटियों और एक बेटे का पिता मौलाना शफीक पहले भी एक युवती को अपहरण किया था। इस पर किसी तरह से युवती ने हिम्मत जुटा कर आपबीती मां-बाप को सुनाई और फिर कार्रवाई के लिए सिगरा थाने पहुंची। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिगरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना शफीक की तलाश शुरू कर दी गई है। विवेचना के दौरान जिस किसी का भी नाम बतौर आरोपी प्रकाश में आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।