window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बनारस - रिश्ते हुए शर्मसार, माँ की मौत के बाद, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, चाची ने दर्ज कराया मुकदमा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 April 2019

बनारस - रिश्ते हुए शर्मसार, माँ की मौत के बाद, नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, चाची ने दर्ज कराया मुकदमा


ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिता ने अपने हाथों से ही रिश्तों को तार-तार कर दिया। एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की। किशोरी की चाची ने पुलिस स्टेशन में अपने जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के अनुसार उसकी मां की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां उसे पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से वो अपने चाची के पास रहने लगी। कुछ महीने पहले चाची के घर पर उसका पिता आया। इसके बाद किशोरी को अपने साथ लेकर चला आया।

अपने घर ले जा कर किशोरी के पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने किसी तरह से अपनी चाची को पिता की हैवानियत के बारे में बतया। किशोरी की चाची उसे लेकर सारनाथ थाने गई और मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी की चाची की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।