window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी.-चुनाव आयोग की बंदिशों के बीच बनारस दौरे पर पहुंचे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 18 April 2019

वाराणसी.-चुनाव आयोग की बंदिशों के बीच बनारस दौरे पर पहुंचे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ।




ब्यूरो वाराणसी-कैलाश सिंह विकास 

निर्वाचन आयोग की 72 घंटे की बंदिशों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पहुंचे वाराणसी। मुख्यमंत्री ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया।साथ ही प्रदेश में शांति पूर्ण मतदान और पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगा। बता दें कि सीएम हनुमान जयंती से ठीक एक दिन पहले यहां पहुंचे है।

मंदिर पहुंचने पर महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री को विधिवत दर्शन-पूजन कराया। इतना ही नहीं प्रो मिश्र ने मुख्यमंत्री को प्रसाद स्वरूप संकटमोचन बाबा का रेखा चित्र और दोशाला भेंट किया।

यहां यह भी बता दें कि आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अध्यक्ष और संकटमोचन के महंत प्रो मिश्र का नाम इन दिनों जोर-शोर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी लिया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर शहर की चाय-पान की अड़ी पर भी चर्चा जोरों पर है। लेकिन बतौर महंत संकटमोचन प्रो मिश्र ने मुख्यमंत्री न केवल सीएम को दर्शन-पूजन कराया बल्कि प्रसाद भी भेंट किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।