window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); 300 के पार इस बार रहेगी भाजपा की सीटें - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 16 May 2019

300 के पार इस बार रहेगी भाजपा की सीटें - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

 


 न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि आपका मारकंडेय महादेव और बाबा कीनाराम की धरती पर स्वागत है। शहीदों की धरती धानापुर से इस बार फिर से यह ललकार आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार। आज मोदी जी की वजह से ही पूरे विश्व में भारत का नाम ऊॅचा हो रहा है।  उन्होंने कहा कि इस बार 300 से अधिक सीटों पर देश की जनता आशीवार्द देने जा रही है। कृषि प्रधान देश में चंदौली और वाराणसी के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। यहां की जनता एक बार फिर से आपको आशीर्वाद देने जा रही है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि 2014 से पहले देश में विकास की जगह अखबारों की सुर्खियां भ्रष्टाचार व मंहगाई बनती थी। 2014 के बाद जब से हमारी सरकार आई है, तब से विकास के मामले में देश आगे बढ़ रहा है। आज मोदी जी की वजह से देश की अर्थ व्यवस्था भी काफी मजबूत हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश को विश्वास हुआ है कि उनके सपने पूरे हो रहे हैं। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मोदी जी की वजह से गरीब को पक्का घर, बिजली, गैस, शौचालय और बैंक खाते मिले। हर घर तक सडक पहुंच रही है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी की वजह से सेना का शौर्य बड़ा है। पुलवामा हमला के बाद जिस तरह से बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर आपने हमला कराया, उससे सेना ही नहीं बल्कि देश का नाम भी ऊंचा हुआ। उन्होंने कहा कि आपकी ही वजह से अब देश में आतंकी धमाकों की आवाज नहीं सुनाई देती है। मुझे और जनता को उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में अगले 5 साल चलने वाली सरकार में देश बहुत ही आगे बढ़ेगा। पूरे देश का विश्वास है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।