window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर-सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत,चाँदा कोतवाली क्षेत्र का मामला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 16 May 2019

सुल्तानपुर-सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत,चाँदा कोतवाली क्षेत्र का मामला



रीतू श्रीवास्तव@सुल्तानपुर

सुलतानपुर जनपद के चाँदा कोतवाली क्षेत्र में स्थित बसुही मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है।दोनों व्यक्तियों का आपस में चाचा-भतीजे का सम्बन्ध बताया जा रहा है।


मृतकों की पहचान धीरज(26 वर्ष) पुत्र रामलाल और राममिलन(45 वर्ष) पुत्र राम किशोर निवासी- ग्राम-सदरपुर,थाना- चाँदा,सुल्तानपुर के रूप में हुई है।हादसा उस वक़्त हुआ जब दोनों देर रात किसी शादी समारोह से घर वापस आ रहे थे।दोनों की मौत कि खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची।पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।