window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मायावती का पीएम पर हमला, 'आरएसएस ने भी छोड़ा साथ, डूब रही मोदी सरकार की नैया' - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 14 May 2019

मायावती का पीएम पर हमला, 'आरएसएस ने भी छोड़ा साथ, डूब रही मोदी सरकार की नैया'




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छह चरणों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार जा रही है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार यह चुनाव हार रही है। इस चुनाव में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नैया डूब रही है। आरएसएस ने भी अब भाजपा का साथ छोड़ दिया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस चुनाव में झोला उठाए स्वयंसेवक नहीं दिखाई दे रहे हैं। अधूरे चुनावी वादों और जनता के आंदोलन के मद्देनजर, उनके स्वयंसेवकों को काम में नहीं लगाया जा रहा है, इसने मोदी को परेशान कर दिया है।इस दौरान मायावती ने चुनाव आयोग को नेताओं के मंदिरों में जाकर प्रचार करने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा कर नेता जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश करते हैं।वहीं, उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान रोड शो करना एक फैशन बन गया है, जहां बहुत पैसा खर्च होता है। चुनाव आयोग को रोड शो में आए खर्च को प्रत्याशी के खाते में जोड़ना चाहिए।

 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।