window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); चुनाव के बाद प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक कल सांसद चुने गए तीनों मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 May 2019

चुनाव के बाद प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक कल सांसद चुने गए तीनों मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

लोकसभा चुनाव बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक तय हो गई है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकभवन में यह बैठक  28 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी, रीता बहुगुणा जोशी और एसपी सिंह बघेल लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जा चुके हैं। बैठक में मंत्री के रूप में सरकार में उनके योगदान की सराहना की जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार का संकेत कर चुके हैं।इस कैबिनेट बैठक के बाद कभी भी ये तीनों मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं। मंत्रिपरिषद लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को प्रचंड जनादेश देने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त कर सकती है। मोदी सरकार को ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता में वापसी पर बधाई का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। बैठक में स्थानान्तरण नीति की समयसीमा बढ़ाने सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।