window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - एक बार फिर हुए पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 28 May 2019

कानपुर - एक बार फिर हुए पुलिस और बदमाश की मुठभेड़



 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 कानपुर का चकेरी इलाका मंगलवार की सुबह गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्रा उठा ।जिसमे एक बदमास के साथ मुठभेड़ हो गई ।बताया जा रहा है कि पुलिस रात में गश्त कर रही थी ।इस दौरान पुलिस और बदमासो में मुठभेड़ हो गई ।जिसमें एक बदमाश के पैरों में गोली लगी है ।जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है ।पुलिस ने बताया कि चकेरी पुलिस श्याम नगर में गश्त कर रही थी ।इस पर सुजातगंज की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ रहे थे ।लेकिन पुलिस को देख वापस भागने लगे इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया ।जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैरों में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया ।जबकि दूसरा साथी भाग निकला ।पकड़ा गया बदमाश आदिल उस्ताद बजरिया का रहने वाला है उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी था ।वही पुलिस को उसके पास से दो कारतूस एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।