window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - डम्फर की टक्कर से एसटीएफ जवान की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 27 May 2019

उन्नाव - डम्फर की टक्कर से एसटीएफ जवान की मौत


 
रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
 
उन्नाव में आज एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो आगे चल रहे डंपर में भीड़ गई। जिससे स्कोर्पियो सवार एसटीएफ की टीम गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कोर्पियो चालक कांस्टेबल को इलाज के लिए जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के सामने कानपुर लखनऊ हाईवे पर ये दर्दनाक हादसा हुआ। कुछ लोगों का कहना था कि गाय को बचाने के चक्कर मे यह हादसा हुआ है। स्कार्पियो में एसटीएफ की पांच सदस्यी टीम कानपुर जा रही थी। भिड़ंत में एसटीएफ के एक इंस्पेक्टर व चालक की मौत हो गई । जबकि अन्य चार की हालत गंभीर है उनका उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह लगभग पौने 7 बजे सोहरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशाखेड़ा गांव के सामने कानपुर लखनऊ हाईवे पर स्कार्पियो व डम्पर की भिड़ंत में एसटीएफ के आरक्षी अवनींद्र वाजपेई की मौके पर मौत हो गयी जबकि इंस्पेक्टर अरुण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने चार अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमे एसआई विनोद सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रुद्र नारायण उपाध्याय, कांस्टेबल राजेश सिंह व आलोक पांडेय का उपचार चल रहा है, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाय को बचाने के कारण स्कार्पियो डम्पर से जा भिड़ी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।