window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); लखनऊ - नागरिक एकता पार्टी पार्टी ने राजधानी में विशाल रोड शो निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 4 May 2019

लखनऊ - नागरिक एकता पार्टी पार्टी ने राजधानी में विशाल रोड शो निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
 

लखनऊ लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान द्वारा राजधानी की सड़कों पर चार एवं दोपहिया वाहनों से विशाल रोड शो किया गया | रोड शो में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक राम बहादुर रिटायर्ड आई०ए०एस० के साथ ही पार्टी के स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव आलोक दुबे, उन्नाव लोकसभा प्रत्याशी उमर खान व महिला सभा की प्रमुख सबा नईम के साथ ही निषाद समाज के युवा नेता मनोज निषाद अपने समर्थकों सहित रोड शो में शामिल हुए जहाँ सोनू निगम द्वारा गाये गए पार्टी के गाने पर कार्यकर्ताओं शमीम खान जिंदाबाद के नारों से जहां रोड शो की रौनक बढ़ाई वहीं ढोल नगाड़ों को बजाते हुए पुराने लखनऊ में सड़कों के किनारे युवाओं का भारी जमावड़ा दिखाई दिया | लोगों ने प्रत्याशी शमीम खान पर फूलों की बरसात की जिसके जवाब में शमीम खान ने भी अपनी गाड़ी पर खड़े होकर सड़क के किनारे खड़े लोगों पर मालाओं को फेंकते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखे | रोड शो गोमती नगर के हुसड़िया चौराहे से प्रारंभ होकर पत्रकारपुरम, उजरियांव, लोहिया पार्क चौराहा, पॉलिटेक्निक, मुंशी पुलिया, खुर्रमनगर चौराहा, विकासनगर, मामा चौराहा होकर पुरनिया, सीतापुर रोड, खदरा, टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा पहुंचा जहां कई मौलानाओं ने प्रत्याशी शमीम खान की हौसला अफजाई कर पूर्ण समर्थन देने का वादा किया यहां से रोड शो आगे बढ़ा और हुसैनाबाद, तहसीनगंज, चौक, नक्खास, बिलौचपुरा, हैदरगंज, ऐशबाग, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज होते हुए निशातगंज, पेपरमिल कालोनी, कुकरैल बंधा होकर नागरिक एकता पार्टी के प्रदेश कार्यालय विराम खंड-5 पहुंचा, जहां रोड शो में शामिल सभी लोगों व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी शमीम खान ने रोड शो की समाप्ति की घोषणा करते हुए रोड शो में कोई व्यवधान नहीं आने हेतु कुशल संचालन के लिए ज्ञानेंद्र दुबे, उपान्शु पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मो० अनीश, अकरम हाशमी, बादशाह खान, रुस्तम खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब आप सभी को 6 मई को अपना अमूल्य वोट देकर हमारा सहयोग करें |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।