window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर देहात - जिलाधिकारी ने 108 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखा किया रवाना - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 June 2019

कानपुर देहात - जिलाधिकारी ने 108 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखा किया रवाना

रिपोर्ट - अभिलाष

प्रदेश सरकार ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए सात नई एंबुलेंस कराईं उपलब्ध:डीएम संसाधनों के अभाव में अब किसी की जीवनडोर नहीं टूटेगी। शासन ने जिले को 7 नई एंबुलेंस सौगात में दी हैं। नई एंबुलेंस मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के बेडे में इनकी संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है।कलक्ट्रेट  परिसर में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सात एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए सात नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों में मरीजों के आपातकालीन उपचार से संबंधित समस्त सामग्री उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि 108 एंबुलेंस की सेवा आपात सेवाओं में शामिल है। दूरदराज हुई अनहोनी की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद ये वाहन घटना स्थल पर पहुंच मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक भर्ती कराते हैं। 

 
सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि 108 सेवा के तहत जनपद कानपुर देहात में पहले से ही 17 एंबुलेंसों का संचालन हो रहा था। सात और मिलने से अब इनकी संख्या 24 पहुंच गई है। संसाधन में बढ़ोतरी से हम मरीजों को और भी ज्यादा बेहतर ढंग से राहत मुहैया करा सकते हैं। अपर सीएमओ डा0 बीपी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवा आपातकालीन सेवाएं हैं। अक्सर लोग फर्जी फोन करके गलत सूचनाएं देते हैं। इतना ही नहीं, कई बार जाम की वजह से एंबुलेंसों को भीड़ में इंतजार करना पड़ता है। ऐसा करके हम गंभीर हालत में रेफर होने वाले मरीजों की जिदगी से खिलवाड़ करते हैं। अधिकारियों से एंबुलेंसों की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों से भी मदद करने की अपील की है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह, एम्बुलेंस इंचार्ज आशीष द्विवेदी व आदित्य सक्सेना आदि मौजूद रहे !!

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।