window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - बजरिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 June 2019

कानपुर - बजरिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
 बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश में उस समय मुठभेड़ हो गई जबकि देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी ।इस दौरान पीरोड की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया ।जिसे पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा ।इस पर जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया ।जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी ।और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया ।जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है ।पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बजरिया इलाके का सोनू गुप्ता है ।इसके ऊपर शहर के कई थानों में लाल अलग मामले दर्ज है ।पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी ।इसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है ।जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।