window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - लापता वायुसेना के विमान में एक सदस्य कानपुर का - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 June 2019

कानपुर - लापता वायुसेना के विमान में एक सदस्य कानपुर का

 


ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

पजिनो में बढी चिंता, साढू व साला ओरहाट के लिए रवाना भारतीय वायुसेवा का एंटोनोव एएन-32 विमान सोमवार को असम के ओरहाट से दोहपर उडान के बाद लापता हो गया। विमाान में 13 सदस्य सवार थे, उन 13 सदस्यों में कानपुर बिल्हौर निवासी वारंट अफसर भी शामिल है। इस वाकये के बाद जब परिजनो को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में चिंता के बादल उमड आये और पिरवार के कुछ लोग जोरहाट के लि रवाना भी हो गये है। बतातें चले कि असम के जोरहाट से सोमवार की दोपहर भारतीय वायुवसेना का एटोनोव एएन-32 ने उडान भरी थी, जिमसें चालकदल के 13 सदस्य मौजूद है। चालक दल सदस्यों में एक विंग कमांडर, चार फ्लाइट लेफ्टिनेंट तथा सात एयर मैन शामिल है। इन 13 सदस्यों में एक कानपुर बिल्हौर उत्तरीपुरा के मूल निवासी वांरट अफसर कपिलेश कुमार मिश्रा भी है। कपिल के बडे भाई ने बताया कि कपिलेश उनका छोटा भाई है और मौजूदा समय में वह असम के जोरहाट में तैनात है। बताया कि कपिलेश दबौली में निजी मकान में रहते है तथा परिवार में उनकी पत्नी उषा और पुत्री स्नेहा है। उन्होने बताया कि उन्हे फोन पर बताया गया कि सोमवार को वायुसेना का विमान उडान के बाद लापता हो गया। इस खबर के बाद परिवार के लोगों में चिंता बनी हुई है। कहा हम सभी जब उनकी सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है। वहीं उन्होने बताया कि कानपुर में ही रहने वाले कपिलेश के साढे वीरेंद्र व साला राजन जोरहाट के लिए रवाना हो गये है। परिवार में तीन भाईयों में प्रमिलेश सबसे बडे ओर कपिलेश सबसे छोटा है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।