window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी - DRM बंगले के पास उठ रही थीं लपटें, सो रहे थे रेलवे के सुरक्षा जवान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 June 2019

वाराणसी - DRM बंगले के पास उठ रही थीं लपटें, सो रहे थे रेलवे के सुरक्षा जवान




ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

वाराणसी के कैंट परिसर में आग का कहर देखने को मिला। हालांकि इस दौरान कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। आग पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आवास के ठीक सामने रेलवे के खाली पड़े मैदान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल हुप धारण कर लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

नहीं पहुंचे रेलवे के अफसर और सुरक्षाकर्मी

रेलवे की सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में जवान तैनात रहते हैं लेकिन विभाग के सबसे बड़े अफसर के घर के पास आग लगती है, बावजूद इसके रेलवे के सुरक्षाकर्मी गायब रहते हैं। मौके पर ना कोई जवान पहुंचा और ना ही रेलवे का कोई अफसर। सवाल इस बात का है कि जब ये अफसर आग जैसी संवेदनशील घटना को लेकर इस तरह की लापरवाही दिखा रहे हैं तो फिर स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है।

सिगरा पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। एसआई मिर्जा रिजवान बेग अपने हमराहियों के साथ पहुंचें और आग बुझाने की कोशिश की। बाद में आग की लपटों को देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। बताया जा रहा है कि डीआरएम के बंगले के पास किसी प्राइवेट ठेकेदार ने जबरन कब्जा कर लिया है और उसने इस मैदान मं लकड़ी, बांस-बल्ली और पटरा रख दिया है। स्थानीय लोगों ने इसका काफी विरोध किया लेकिन ऊंची पहुंच के कारण ठेकेदार हमेशा बच निकलता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।