window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी- उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने दोपहर की एवं सीधी फ्लाइट की रखी मांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 June 2019

वाराणसी- उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने दोपहर की एवं सीधी फ्लाइट की रखी मांग


 ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास

मुक़द्दस हज सफर 2019 को लेकर हज ज़ायरीनों की सेवा में लगी उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति की एक अहम बैठक समिति के नईसड़क अब्दुल्लाह मार्केट स्थित कैम्प कार्यलय में हाजी वसीम अहमद की सदारत में हुई। बैठक में हज खिदमतगारों का नब्ज टटोलने बतौर मेहमाने खुसूसी पहुंचे हज कोर्डिनेटर और सदस्य हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया डा. इफ्तिखार अहमद जावेद को हज खिदमतगारों का रोष झेलना पड़ा। खितमतगारों का कहना था कि पूर्वांचल के 16 जिलों के हज यात्रियों को यहाँ से प्रतिदिन तीन उड़ानों से जेद्दा की उड़ान भरनी और पहली उड़ान का समय तड़के 6 बजे, दूसरी उड़ान 9 बजे और तीसरी उड़ान दोपहर 12 बजे की गई है जो किसी तरह से मुनासिब नहीं है। अस्थाई हज हाउस में रहने और कम जगह मिलने के कारण उपाहपोह स्थिति बन जाएगी जिससे 3 उड़ानों की व्यवस्था करने में व्यवधान भी आ सकता है। लिहाजा उड़ानों का समय परिवर्तित कर दिया जाये और बिन किसी ठहराव के उड़ान सीधे बनारस से जेद्दा जाय।


 समिति ने डा. जावेद को इस बाबत एक पत्रक भी दिया समिति ने अपने पिछले कार्यो की समीक्षा की और महासचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने रिपोर्ट पढ़ी। समिति में 10 नए सदस्यों को सदर हाजी वसीम अहमद की संतुति पर नए सदस्य की सदस्यता ग्रहण कराई गई। समिति ने अगामी 29 जुलाई से शुरू होने वाली हज यात्रा को लेकर ड्यूटी निर्धारित की गई।समिति द्वारा प्रशासन के आदेश पर दो प्रशिक्षण शिविर व टीकाकरण की रुपरेखा भी तैयार की गई। अंत में डा जावेद ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए टीम वर्क की भावना से काम करने अपील करते हुए कहा कि मैं जल्द ही बातचीत कर के बनारस इम्बारकेशन से सीधी उड़ान जेद्दा के लिए एवं दिन की उड़ानें करने का बंदोबस्त करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने पीएम के संसदीय क्षेत्र होने के नाते हर सुविधा मुहैय्या करने की बात भी की। बैठक में हाजी अब्दुल रहमान, हाजी जुनैद अली खान, हाजी रेयाज़ अंसारी, हाजी इक़बाल खान, सफीर अहमद, सेराज अहमद फारुकी, शब्बीर अंसारी, हामिद मुश्तफ़ा, मोहम्मद सलीम, शकील अनवर, मोहम्मद जीशान खान, एहतेशाम, इमरान खान, हाजी जावेद, अरकान सिद्दीकी आदि ने अपने सुझाव दिए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।