window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कन्नौज U.P - पुलिस ने अंतर्जनपदीय बदमाशों के एक गिरोह का किया भंडाफोड़ ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 18 June 2019

कन्नौज U.P - पुलिस ने अंतर्जनपदीय बदमाशों के एक गिरोह का किया भंडाफोड़ ...

रिपोर्ट - मुबीन मन्सुरी

 बदमाशों के पास से दो बाइकें, लूट का सामान और तीन तमंचे बरामद हुए हैं। इन बदमाशों की तलाश में पुलिस हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद जनपदों में कई दिनों से छापा मार रही थी। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव में लूटपाट के करीब छह-छह मामले में दर्ज हैं।कन्नौज पुलिस कार्यालय में लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रात पुलिस की टीम को मकरंदनगर तिराहे पर दो बाइकों पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। टीम ने इन्हें रोकने का प्रयास किया। यह भागने लगे। पुलिस टीम ने इन्हें पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बदमाशों के पास एक झोले में साड़ी, तीन तमंचे और छह कारतूस मिले। दोनों बाइक चोरी की थीं। बदमाशों के खिलाफ फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव में लूटपाट के करीब छह-छह मामले में दर्ज हैं। 
 
 
 गिरोह के सदस्यों ने पांच जून 2019 को माखनखेड़ा, बांगरमऊ, उन्नाव निवासी राजेंद्र पुत्र इंदल प्रसाद को पत्नी के साथ ससुराल जाते समय चौधरीखेड़ा नहर के पास लूट लिया था। बदमाशों ने इनसे पर्स, आभूषण, कपड़े लूटना स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि गैर जनपदों में पुलिस की सख्ती बढ़ती देखकर यह जिले में वारदात की योजना बना रहे थे। चोरी और लूटपाट के बाद यह लोग बाइक पर स्प्रे पेंटिंग कर सस्ते दामों में बेच देते थे। चंदन नट पुत्र प्रवेश कुमार निवासी सलेमपुर दूंदेमई, नगला नट, कायमगंज फर्रुखाबाद, सीताराम नट पुत्र राम गोपाल निवासी कुनार, बजीरगंज, बदायूं, आलोक कुमार पटेल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी बरहुआं मल्लावां जनपद हरदोई, हाल पता   पारा चौकी के सामने गोविंदनगर लखनऊ, भानू प्रताप उर्फ सोनू पुत्र रोशन निवासी, सौरिख कन्नौज।

ऐसे करते थे गुमराह 

कन्नौज पुलिस द्वारा पकडे गए अंतर्जनपदीय बदमाशों के गिरोह के चार सदस्यों के पास जो दो बाइक बरामद हुई उसमे नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ मिला।  इस पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद का कहना है कि पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए यह लोग पुलिस और प्रेस लिख लेते हैं।  यह लोग जानते हैं कि पुलिस और प्रेस लिखी गाड़ियों पर शक कम हो जाता है।  जिससे पुलिस और पब्लिक की नजर में आसानी से बचा जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।