window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर देहात - डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 July 2019

कानपुर देहात - डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला संवादाता अरविन्द शर्मा 

अकबरपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम जलालपुर नागिन, अकबरपुर तहसील, कानपुर देहात के डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री जय शंकर सिंह ने ग्रामवासियों से पौधरोपण के साथ रोपित किये गए पौधों को बचाने की अपील की तथा श्रीमती कंचन मिश्रा "समाज सेविका" की उपस्थिति में वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कचनार, गुलमोहर, कदम्ब, चितवन, हरसिंगार आदि पौधों का दिव्यांगजनों से पौधरोपण कराकर समाज को दिव्यांगजनों की पर्यावरण सरंक्षण में सहभागिता का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन श्री शैलेन्द्र, श्री सोनेलाल, श्री शिवपाल, श्री हरी शंकर, श्रीमती माया एवं श्री श्यामू शर्मा ने पौधरोपण कार्यक्रम में अतिउत्साह के साथ भाग लिया और ग्रामवासियों से रोपित पौधों को बचाने में सहयोग की माँग की। 
 

ग्राम प्रधान द्वारा डीएफओ कानपुर देहात डॉ. ललित कुमार गिरी जी के निर्देशन में चल रहे वन महोत्सव कार्यक्रम की सराहना की गई एवं समाज के दिव्यांगजनों को पर्यावरण सरंक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में महत्व प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। श्री संतोष त्रिपाठी, वन दरोगा द्वारा ग्रामवासियों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाई गई। श्री अमित कटियार, सेक्सन अधिकारी सरवनखेड़ा द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम में निःस्वार्थ भाव से सहभागिता प्रदान कर रहीं श्रीमती कंचन मिश्रा "समाज सेविका" एवं कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों तथा ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जलालपुर पौधशाला प्रभारी श्री सजीवन लाल, माली; श्री सरफराज, माली; श्री विजय सिंह, वन रक्षक; श्री कमलेश, श्री शैलेन्द्र, श्री सरमान, श्री मनफूल, श्री शिवनाथ, श्री गया लाल, श्री धर्मरक्षित व श्री शिव कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।