window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बाराबंकी - अवैध शराब के खिलाफ प्रसाशन का चल चाबुक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 5 July 2019

बाराबंकी - अवैध शराब के खिलाफ प्रसाशन का चल चाबुक

ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी

टिकैतनगर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी उस पार के बांसगांव में आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान कई हजार लीटर अवैध रूप बनाई गई शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है।पुलिस की छापेमारी से इस कार्य में लिप्त लोग फरार हो गए, पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले आधा दर्जन लोगों के नाम चिन्हित किए हैं।अभियान के बाद धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।


थाना टिकैतनगर क्षेत्र के बासगांव में काफी समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा है उपनिरीक्षक त्रियुगीनारायण तिवारी ने महेंद्र सिंह,प्रवीण कुमार,संतोष तिवारी,सुजीत कुमार,पूनम गौड़ के साथ विशेष अभियान चलाकर बांसगांव में नदी के रेता में छापेमारी शुरू की,नदी के तट पर एक दर्जन से अधिक शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए दो हजार लीटर जावा महुआ वह शराब बनाने का उपकरण बरामद किया है। पुलिस के इस छापेमारी से इस कार्य में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक पीके झा का कहना है इस अभियान में कई लोगों को चिन्हित किया गया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।