window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); उन्नाव - पुलिस के हत्थे चढ़े चोर - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 9 August 2019

उन्नाव - पुलिस के हत्थे चढ़े चोर




ब्यूरो  -उमेश शुक्ला 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे एसपी के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहीम के दवरान सूबे में बढ़ रहे अपराध को लेकर प्रसासन  लगातार बैठक कर रहा है !और अपराधियों के खिलाफ चला रहे  सख्त अभियान के तहत पुलिस ने शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है !,गिरोह के सदस्य उन्नाव समेत आसपास के जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने   लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्नाव शहर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाँथ लगी जब एक मुखबिर की सूचना पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सड़क किनारे खड़े 4 बदमाशों पे पुलिस ने धावा बोल दिया।इन बदमाशों ने भारी पुलिसबल देख कर समर्पण कर दिया ,इनके पास से अवैध असलहे और भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई ।पुलिस ने जब इन बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की तो एक नई स्टोरी सामने आ गयी बमाशों ने बताया कि साल भर पहले पुरवा थाना इलाके में 1 लाख रुपये लूट की वारदात में लूट लिखाने वाला भी हमारा दोस्त ही था।हम लोगों ने लूट की साजिश रची और मुकदमा भी लिखवा दिया।अब पुलिस ने इस्माइल नाम के उस शक्श पर भी मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस ने गिरफ्तार हुए बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।वही लूट की घटना की साजिश रचने वाले इस्माइल को पुलिस खोज रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।