window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 22 September 2019

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका



  मोहाली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली  के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. अगर वे यह मैच जीत जाते हैं तो भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. अब तक दोनों देशों के बीच भारत में इससे पहले एक ही टी20 सीरीज हुई थी जो मेहमान टीम ने जीती थी. धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत ने मोहाली में दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मोहाली में टीम इंडिया की जीत दक्षिण अफ्रिका पर पहली टी20 जीत थी. दूसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 149 रन पर रोक दिया था और फिर कोहली के नाबाद 72 रनों की मदद से सात विकेट से मैच जीत लिया था. कोहली ने जहां अर्धशतकीय पारी खेली थी तो वहीं दीपक चहर ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।