window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर और लखमऊ से बेहतर गोरखपुर में भी बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 4 November 2019

कानपुर और लखमऊ से बेहतर गोरखपुर में भी बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ....






जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) ने जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की कवायद तेज कर दी है। जीडीए के अधिकारी कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम एवं लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम का निरीक्षण कर लौट आए हैं। इस संबंध में रिपोर्ट जीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी जा चुकी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया है। यह जिम्मेदारी जीडीए को सौंपी गई है। निर्देश के अनुपालन में जीडीए के अभियंताओं की टीम लखनऊ व कानपुर गई थी, वहां बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बारीकियों को देखा है। सूत्रों के अनुसार लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तरह स्टेडियम बनाने पर बात चल रही है। वहां का संपूर्ण विवरण लेकर टीम गोरखपुर पहुंची और मानचित्र सहित पूरी रिपोर्ट जीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी। दीपावली से पहले ही जीडीए उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से इस संबंध में चर्चा की है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी से भी विभिन्न तकनीकी पहलुओं को समझा गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।