window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कुर्मी महासभा द्वारा गोरखपुर में 01 मार्च को प्रदेश कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 February 2020

कुर्मी महासभा द्वारा गोरखपुर में 01 मार्च को प्रदेश कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक

ब्यूरो गोरखपुर कृृृपा शंकर चौधरी


        गोरखपुर! अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पटेल के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा उ0 प्र0 की प्रदेश  कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक 01मार्च 2020, दिन - रविवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान, भेड़िया गढ़, असुरन चौक, गोरखपुर में समय प्रातः 11:00 बजे आहूत की गई है। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समस्त आजीवन सदस्यों भी उपस्थित रहेंगे ।
 बैठक का एजेंडे मे 06 जनवरी 2020 से 29 फ़रवरी 2020 तक की प्रगति आख्या पर चर्चा होगी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार पर विचार किया जाएगा। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि मिर्जापुर में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु परिचर्चा होगी एवं अन्य बिंदु अध्यक्ष की अनुमति से रखा जाएगा ।
राजेश चौधरी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर रामाअधार चौधरी, ई. भगवान चौधरी, आर के चौधरी, ज्ञान सिंह पटेल जिला अध्यक्ष गोरखपुर,  रितेश पटेल देवरिया, रामनगीना सिंह जिला अध्यक्ष देवरिया, ब्रजेश पटेल राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ, शयाम सुंदर चौधरी,  आदि उपस्थित रहेंंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।