Friday, 28 February 2020
Home
state
यूपी की जनता को मिला एक नया विकल्प भागीदारी संकल्प मोर्चा सभी पार्टियों पर पड़ सकता है भारी
यूपी की जनता को मिला एक नया विकल्प भागीदारी संकल्प मोर्चा सभी पार्टियों पर पड़ सकता है भारी
टीम तहकीकात लखनऊ
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में भागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया गया 7 पार्टियों को मिलाकर इस मोर्चे का विस्तार किया गया
जिसकी शुरुआत बलिया जनपद के सुखपुरा में एक बड़ी रैली कर उत्तर प्रदेश के सत्ताधारी पार्टियों को यह संदेश दिया की भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक नया विकल्प तैयार हो रहा है
दूसरी रैली जनपद कुशीनगर के पडरौना में हुई जिसमें जनता का जनसैलाब उमड़ा और मोर्चा के नेतृत्व कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोगों ने जमकर समर्थन दिया और वहां पर एक नारा गुजा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी
वहीं तीसरी रैली जनपद गाजीपुर के विधानसभा जहुराबाद में में किया गया जिसमें लाखों लाख की संख्या में लोग उमड़े जिसके मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा रहे
तहकीकात न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग से या पता चला है की जनता खुद अपनी गाड़ी अपना पैसा अपना टाइम निकालकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए आती है और अपने नेता के सुर में सुर मिलाती है
पूर्वांचल के करीब 10 जिलों में तहकीकात न्यूज़ की टीम ने भ्रमण किया और यह पता चला कि सुहेलदेव भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ी ,अति पिछड़ी, सर्वाधिक पिछड़ी शोषित ,वंचित ,गरीब ,किसान ,मजदूर की हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं
भागीदारी संकल्प मोर्चे के रैली को सफल बनाने के लिए सबसे बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का रहता है वैसे तो पूरी पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश लेवल , जिला लेवल , ब्लॉक लेवल ,मंडल लेवल के सभी लोग दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं और भागीदारी संकल्प मोर्चे को एक विकल्प के रूप में तैयार कर दिए हैं अब देखना यह है 2022 में जनता इस भागीदारी संकल्प मोर्चे को किस रूप में तैयार करते हैं
7 पार्टियों के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भागीदारी संकल्प मोर्चे का प्रचार प्रसार करने का काम कर रहे हैं और दिन प्रतिदिन एक नई ऊंचाई पर ले जाने का मुकाम तैयार कर रहे हैं
1 comment:
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद माँ. बाबु सिंह कुशवाहा जिंदाबाद
ReplyDelete