window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); अयोध्या में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट...... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 19 February 2020

अयोध्या में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट......






राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस का प्रकोप जमाखोरों के लिए कमाई का बहाना बन गया है। ये आवक घटने का हवाला देकर चीनी वस्तुओं की कीमतें बढ़ाने लगे हैं। खासकर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के दाम में 10 से 12 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है।नाका में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बहाने चीनी एलईडी की कीमत 600 से 1000 रुपये और स्पीकर की 100 से 300 रुपये बढ़ गई है। मसलन 32 इंच का जो एलईडी अब तक 5700 से 5800 रुपये का बेचते थे, उसे 6400 से 6500 रुपये में बेच रहे हैं।इसी प्रकार 40 इंच का जो स्मार्ट एलईडी 12,200 से 12,300 रुपये का था, उसकी कीमत 13,200 से 13,300 रुपये हो गई। आर्यानगर के मोबाइल व्यापारी करन ने बताया कि मोबाइल एसेसरीज के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।अब खबर आ रही  की अयोध्या में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश जारी कर मांस बिक्री पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में मांस नहीं बिकेगा। यह रोक अग्रिम आदेश आने तक रहेगी। बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।