window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); प्राउटिष्ट फोरम के सेमिनार मे लोक अर्थव्यवस्था के लिये बताया गया मंत्र - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 February 2020

प्राउटिष्ट फोरम के सेमिनार मे लोक अर्थव्यवस्था के लिये बताया गया मंत्र

कृृृपा शंंकर चौधरी

*नई दिल्ली, 23 फरवरी, 2020 प्राउटिस्ट फोरम के तत्त्वाधान में, प्रभात रंजन सरकार द्वारा प्रतिपादित 'प्रउत दर्शन' के 'लोक अर्थव्यवस्था' (People's Economy) पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।प्रमुख वक्ताओं में  गणेश भट्ट , राजेश सिंह, राम नरेश, विनोद शुक्ला, भाई कल्याण आनंद, अभिषेक अग्रवाल, रौशन कुमार और राकेश प्रसाद आदि प्रमुख थे।*

*राजेश सिंह ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में किये जा रहे विनिवेश और निजीकरण के खिलाफ आंकड़ों और परिस्थितियों की विस्तृत चर्चा करते हुए, निजीकरण को अर्थव्यवस्था की सारी समस्याओं का हल बताने के खिलाफ जोरदार तरीके से अपनी बात रखी, जिसका उपस्थित लोगों ने जबरदस्त समर्थन किया। गणेश भट्ट  ने प्रउत दर्शन के विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था की विस्तृत चर्चा की और बताया कि कैसे यह सामजिक आर्थिक समस्याओं का व्यवहारिक हल देता है। अन्य वक्ताओं ने प्रउत दर्शन के अलग अलग पहलुओं की चर्चा की।*
*प्रथम सत्र की अध्यक्षता  अमिताभ वर्मा और दूसरे सत्र की अध्यक्षता  गणेश भट्ट जी ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन निरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  अंतरंग आनंद योगी,  केवल सिन्हा, रोशन कुमार, अभिषेक, विनय शर्मा और योगेंद्र शर्मा आदि ने अथक योगदान दिया।*

*24 फरवरी को प्रउत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और प्रउत दर्शन के विस्तृत प्रचार और प्रसार की चर्चा के साथ साथ आगामी तीन महीने का कार्यक्रम तय किया गया।*

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।